आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 02 October-2023– Current Affairs Questions And Answer
1. 02 अक्टूबर 2023 को किनकी जयंती मनाई जा रही है?
(ए) महात्मा गाँधी
(बी) लाल बहादुर शास्त्री
(सी) सरदार बल्लभ भाई पटेल
(डी) भगत सिंह
उत्तर. महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री: लालबहादुर शास्त्री, देश के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था और महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था, वे भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था.
2. किस देश ने हाल ही में सैफ पुरुष अंडर-19 चैंपियनशिप का खिताब जीता है?
(ए) चीन
(बी) भारत
(सी) ऑस्ट्रेलिया
(डी) अमेरिका
उत्तर. भारत: भारत ने हाल ही में पाकिस्तान को 3-0 से हरा कर सैफ पुरुष अंडर-19 चैंपियनशिप के खिताब पर आठवीं बार कब्जा किया।
3. हाल ही में मालदीव में किसने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है?
(ए)मोहम्मद किजू
(बी) मोहम्मद मुइज्जू
(सी) मोहम्मद धूजी
(डी) मोहम्मद पिजू
उत्तर -. मोहम्मद मुइज्जू: मालदीव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है।
4. एशियाई खेलों के गोला फेंक (शॉटपुट) स्पर्धा में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता है?
(ए) निलेश सिंह तूर
(बी) राजीव सिंह तूर
(सी) तेजिंदारपाल सिंह तूर
(डी) अमित सिंह तूर
उत्तर -. तेजिंदारपाल सिंह तूर : चीन 19वें एशियाई खेलों में तेजिंदारपाल तूर ने 20.36 मीटर के थ्रो में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हाल ही में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों का उनका यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।
5. हाल ही में 19वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ स्पर्धा में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक पदक जीता है?
(ए) धर्मेन्द्र साबले
(बी) अविनाश साबले
(सी) केशव साबले
(डी) गोपाल साबले
उत्तर -.अविनाश साबले: चीन 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ स्पर्धा में रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
6. किसने हाल ही में ’45-दिवसीय स्टॉपगैप फंडिंग विधेयक’ पर हस्ताक्षर किए?
(ए) नरेंद्र मोदी
(बी) जो बिडेन
(सी) डोनाल्ड ट्रम्प
(डी) सी जिंग पिंग
उत्तर -. जो बिडेन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने हाल ही में इस वित्तीय वर्ष के लिए संघीय सरकार की फंडिंग समाप्त होने से कुछ मिनट पहले 45-दिवसीय स्टॉपगैप फंडिंग विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
7. निकहत जरीन को हाल ही में किन खेलों में मुक्केबाजी में कांस्य पदक प्राप्त हुआ है?
(ए) 19वें एशियाई खेलों
(बी) 12वें एशियाई खेलों
(सी) 10वें एशियाई खेलों
(डी) 11वें एशियाई खेलों
उत्तर -. 19वें एशियाई खेलों : दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को हाल ही में एशियाई खेलों के मुक्केबाजी मुकाबले के सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
8. वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट डिस्ट्रिक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
(ए) असम
(बी) उत्तरांचल
(सी) बिहार
(डी) गुजरात
उत्तर -. गुजरात : गुजरात में गांधी जयंती से लेकर सरदार पटेल जयंती तक राज्य में वाइब्रेंट गुजरात-वाइब्रेंट डिस्ट्रिक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
9. किस टूरिज्म को हाल ही में शिल्प और खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ‘गोल्ड’ पुरस्कार जीता है?
(ए) केरल के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन
(बी) पंजाब के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन
(सी) तमिल नाडू के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन
(डी) बंगाल के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन
उत्तर -.केरल के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन (RTM): केरल के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन (RTM) ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (ICRT) का स्थानीय सोर्सिंग के लिए हाल ही में शिल्प और खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ‘गोल्ड’ पुरस्कार जीता है।
10. किस भारतीय टेनिस मिश्रित युगल ने हाल ही में टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है?
(ए) रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले
(बी) रेनू बोपन्ना और सुनीता भोसले
(सी) नीलम बोपन्ना और अनीता भोसले
(डी) सोनम बोपन्ना और ललिता भोसले
उत्तर -. रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले: भारत के रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने हाल ही में एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
11. पीएम मोदी किस राज्य में 800 मेगावाट की रामागुंडम एनटीपीसी परियोजना का उद्घाटन करेंगे?
(ए) तेलंगाना
(बी) उत्तर प्रदेश
(सी) अरुणाचल प्रदेश
(डी) तेलंगाना
उत्तर -. तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष 03 अक्टूबर को तेलंगाना राज्य में 800 मेगावाट की रामागुंडम एनटीपीसी परियोजना का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे।
12. 1 अक्टूबर 2023 को कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?
(ए) अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
(बी) अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस
(सी) अंतर्राष्ट्रीय टीबी दिवस
(डी) अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस
उत्तर -.अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस: अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस 2023 हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है. कॉफी विश्वभर में एक लोकप्रिय पेय-पदार्थ है जिसे व्यक्ति अलग-अलग तरीकों से पीना पसंद करते हैं।
13. हाल ही में किसे इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) का अध्यक्ष चुना गया है?
(ए)रमित शर्मा
(बी) राकेश शर्मा
(सी) केशव शर्मा
(डी) नेहा शर्मा
उत्तर -.राकेश शर्मा: दैनिक समाचार पत्र समूह ‘आज समाज’ के राकेश शर्मा को हाल ही में भारत में समाचार पत्र-पत्रिकाओं के शीर्ष संगठन दि इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) का अध्यक्ष चुना गया है।
14. हाल ही में किस राज्य की टीम ने सब जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में खिताब जीता है?
(ए) हॉकी एसोसिएशन ऑफ सिक्किम
(बी) हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार
(सी) हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा
(डी) हॉकी एसोसिएशन ऑफ पंजाब
उत्तर -.हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हाल ही में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन चैंपियनशिप में सब जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में खिताब जीता।
15. हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कितने रुपए की लागत से बने मध्यप्रदेश के पहले बॉयोटेक्नालॉजी पार्क की शिलान्यास किया है?
(ए) 50 करोड़ रुपए
(बी) 30 करोड़ रुपए
(सी) 20 करोड़ रुपए
(डी) 10 करोड़ रुपए
उत्तर -.50 करोड़ रुपए : मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में नीमच जिले जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बॉयोटेक्नालॉजी पार्क की शिलान्यास किया है।
16. भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने हाल ही में कितने मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है?
(ए) 90 मीटर
(बी) 10 मीटर
(सी) 20 मीटर
(डी) 2 मीटर
उत्तर -. 10 मीटर: भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने हाल ही में एशियाई खेल 2023 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता।
17 हाल ही में गुजरात में ग्रह मंत्री अमित शाह कितने करोड़ रुपए की लगत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है?
(ए)1691 करोड़ रुपये
(बी) 16751 करोड़ रुपये
(सी) 1651 करोड़ रुपये
(डी) 1151 करोड़ रुपये
उत्तर -.1651 करोड़ रुपये : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के 1651 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।