आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 30 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 30 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

1. पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) किनकी पुस्तक है?

(ए) राकेश नोंग्मैथेम

(बी) दिलीप नोंग्मैथेम

(सी) अमित नोंग्मैथेम

(डी) पुनीत नोंग्मैथेम

उत्तर:-  दिलीप नोंग्मैथेम : साहित्य अकादेमी ने हाल ही में मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की। मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) के लिए प्रदान किया जाएगा।

2. हाल ही में किस राज्य ने स्वैच्छिक रक्तदान में देशभर में रिकॉर्ड बनाया है?

(ए) राजस्थान

(बी)उत्तराखंड

(सी) पंजाब

(डी) बिहार

उत्तर:- उत्तराखंड : उत्तराखंड में 17 सितंबर से आतिथि तक आयुष्मान भव कार्यक्रम के अधीन आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक लाख से अधिक व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का पूरे देश में रिकॉर्ड कायम किया है।

3. किस वर्ष में चीन मिशन चांग’ई-6 को प्रक्षेपित करेगा?

(ए) 2024

(बी) 2028

(सी) 2027

(डी) 2023

उत्तर:- 2024: चीन अपना अगला चंद्र अन्वेषण मिशन चांग’ई-6 को योजना के अनुसार साल 2024 के आसपास प्रक्षेपित किया जाएगा।

4. हाल ही में नितिन गडकरी ने कहाँ पर तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?

(ए)  उत्तर प्रदेश

(बी) महाराष्ट्र

(सी) तमिल नाडू

(डी) असम

उत्तर:- महाराष्ट्र: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के वाशिम में हाल ही में को 3695 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

5. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त में राजकोषीय घाटा कितने करोड़ का रहा है?

(ए)  3.43 लाख करोड़ रुपये

(बी) 6.43 लाख करोड़ रुपये

(सी) 2.43 लाख करोड़ रुपये

(डी) 1.43 लाख करोड़ रुपये

उत्तर:- 6.43 लाख करोड़ रुपये : वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 6.43 लाख करोड़ रुपये या वार्षिक बजट अनुमान का 36 प्रतिशत रहा है।

6. 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कौनसा पदक जीता है?

(ए)  कांस्य पदक

(बी) स्वर्ण पदक

(सी) रजत पदक

(डी) ये सभी

उत्तर:- कांस्य पदक : भारतीय महिला स्क्वैश टीम चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में कांस्य पदक जीता है।

7.हाल ही में किसने मध्य प्रदेश ‘राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023’ जीता?

(ए)  सिवनी, सीधी और मंदसौर

(बी) अवनि, नीलम और साक्षी

(सी) सुरुती, अंजलि और पिंकी

(डी) अव्स्ती, राधा और पूजा

उत्तर:-  सिवनी, सीधी और मंदसौर: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023 का रंगारंग आयोजन का हाल ही में कुशाभाउ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इसमें विजेताओं में पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे स्थान पर सीधी एवं तीसरे स्थान पर मंदसौर रहीं।

8.  हाल ही में सुनील जाखड़ ने कितने प्रदेश महामंत्रियों को जोनल प्रभारी नियुक्त किया है?

(ए) आठ

(बी) सात

(सी) पांच

(डी) दो

उत्तर:- पांच: पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड ने हाल ही में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसाधरण में संवाद को मजबूत करने के लिए तुरंत प्रभाव से प्रदेश के पांचों महासचिवों को जोनल प्रभारी नियुक्त किया है।

9.  किस भारतीय टेनिस पुरुष युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है?

(ए) साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन

(बी) साकेत माइनेनी और रघुवीर रामनाथन

(सी) सुनील माइनेनी और आशीष रामनाथन

(डी) कुलदीप माइनेनी और भैरव रामनाथन

उत्तर:-  साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन: चीन 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में को टेनिस की पुरुष युगल स्पर्धा में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने रजत पदक जीता है।

10.  इंडो-लैटिन अमेरिका सांस्कृतिक महोत्सव का चौथा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

(ए) नई दिल्ली

(बी) मुंबई

(सी) कोलकाता

(डी)पटना

उत्तर:-  (ए) नई दिल्ली - भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा आयोजित इंडो-लैटिन अमेरिका सांस्कृतिक महोत्सव का चौथा संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महोत्सव में तीन देशों - कोलंबिया, इक्वाडोर और चिली के कुल 34 कलाकार भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य लैटिन अमेरिका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करना है।  

11. नई दिल्ली में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए 'संकल्प सप्ताह' कार्यक्रम कौन शुरू करेगा?

(ए) नरेंद्र मोदी

(बी) अमित शाह

(सी)राजनाथ सिंह

(डी) अनुराग ठाकुर

उत्तर:-  (ए) नरेंद्र मोदी -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को नई दिल्ली में देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए 'संकल्प सप्ताह' नामक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत मंडपम में होगा, जहां देशभर से करीब तीन हजार पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. 'संकल्प सप्ताह' आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है।

12.हर साल विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 27 सितंबर

(बी) 28 सितंबर

(सी) 29 सितंबर

(डी) 30 सितंबर

उत्तर:- (सी) 29 सितंबर -  हृदय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व हृदय दिवस की थीम 'दिल का इस्तेमाल करें, दिल को जानें' है। वर्ष 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर विश्व हृदय दिवस मनाना शुरू किया।

13. एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम ने किस शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

ए) 50 मीटर एयर राइफल

(बी) 10 मीटर एयर पिस्टल

(सी) 25 मीटर एयर पिस्टल

(डी) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:-  (ए) 50 मीटर एयर राइफल -  स्वप्निल कुसाले, ऐश्वरी तोमर, अखिल श्योराण की पुरुष टीम ने 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। ईशा, दिव्या और पलक की महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। एशियाई खेल 2023 में भारत ने अब तक 7 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है.     

14. एशियाई खेलों में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय कौन बन गई हैं?

(ए) मौमा दास

(बी) नेहा अग्रवाल

(सी) अदिति सिन्हा

(डी) मनिका बत्रा

उत्तर:-  (डी) मनिका बत्रा -  भारत की टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा एशियाई खेलों में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में मनिका बत्रा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की खिलाड़ी को हरा दिया. अब वह सेमीफाइनल में जगह बनाने और पदक पक्का करने के लिए चीन की वांग यिडी के खिलाफ खेलेंगी।

15. भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन को किस बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है?

(ए) भारतीय स्टेट बैंक

(बी) यस बैंक

(सी) फेडरल बैंक

(डी) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

उत्तर:- (सी) फेडरल बैंक -  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) को फेडरल बैंक में 9.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। फेडरल बैंक लिमिटेड एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है जिसका मुख्यालय कोच्चि, केरल में है।

16.  बिहार राज्य का दूसरा बाघ अभयारण्य किस जिले में स्थापित किया जाएगा?

(ए) आरा

(बी) पश्चिमी चंपारण

(सी) कैमूर

(डी) पूर्वी चंपारण 

उत्तर:- (सी) कैमूर -  पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के बाद, बिहार को साल के अंत या 2024 की शुरुआत में कैमूर जिले (कैमूर वन्यजीव अभयारण्य) में दूसरा बाघ रिजर्व मिलने जा रहा है। वर्तमान में राज्य में बाघों की कुल संख्या 54 है। राष्ट्रीय बाघ रिजर्व संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है जो कैमूर और रोहतास जिलों में फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1979 में हुई थी.   

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...