आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 29 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 29 September-2023– Current Affairs Questions And Answer 1.हाल ही में MS स्वामीनाथन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे?

(ए) स्थान

(बी) मेडिकल

(सी) पत्रकारिता

(डी) कृषि

उत्तर:-  (डी) कृषि -  प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत में 'हरित क्रांति' के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया। स्वामीनाथन ने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमएस स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त 1925 को तमिलनाडु के तंजावुर जिले में हुआ था। स्वामीनाथन को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  

2. हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में किसने रजत पदक जीता है?

(ए) अनीता देशमुख

(बी) रानी सिंह

(सी) ऋतुका चौहान

(डी) नाओरेम रोशिबिना देवी

उत्तर:- नाओरेम रोशिबिना देवी: भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने हाल ही में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है।

3. गुजरात में विकास परियोजनाओं के लिए भूपेंद्र पटेल ने कितने करोड़ रुपए की परियोजनाओं लोकार्पण, शिलान्यास किया है?

(ए) 438 करोड़ रुपए

(बी) 838 करोड़ रुपए

(सी) 238 करोड़ रुपए

(डी) 138 करोड़ रुपए

उत्तर:-  438 करोड़ रुपए से अधिक : गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़ में जीर्णोद्धार के बाद ऊपरकोट के किले सहित कुल 438 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास परियोजनाओं का गुरुवार को ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास किया।

4. हाल ही में ‘हैरी पॉटर’ फिल्म के किस अभिनेता का निधन हो गया है?

(ए) सर माइकल स्य्मोंड

(बी) सर माइकल गैंबोन

(सी)  सर माइकल गिल्च्रिष्ट

(डी) सर माइकल क्लर्क

उत्तर:- सर माइकल गैंबोन: 82 वर्ष की आई में हाल ही में ”हैरी पॉटर” अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। इन्होने चार बाफ्टा जीते है.

5.किस सरकार ने हाल ही में स्कूलों में त्वरित शिकायतों के समाधान के लिए किया ऐप लॉन्च किया है?

(ए) उड़ीसा सरकार

(बी) दिल्ली सरकार

(सी)  पंजाब सरकार

(डी) केरल सरकार

उत्तर:- . दिल्ली सरकार: दिल्ली सरकार ने हाल ही में को अपने विधालयों में शिकायतों और सवालो के त्वरित समाधान के लिए डीओई निरीक्षण ऐप लॉन्च किया।

6. हाल ही में भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में कौनसा पदक जीता?

(ए) कांस्य

(बी) स्वर्ण पदक

(सी)  सिल्वर

(डी) ये सभी

उत्तर:-  स्वर्ण पदक: भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने हाल ही में एशियाई खेलों में गोल्ड मैडल जीता जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

7. IVRE  बरेली ने हाल ही में कौनसा दिवस मनाया जिसमे मुफ्त टीकाकरण किया गया?

(ए) विश्व स्नेह दिवस

(बी) विश्व रेबीज दिवस

(सी)  विश्व आनंद दिवस

(डी) विश्व खाना दिवस

उत्तर:- विश्व रेबीज दिवस: विश्व रेबीज दिवस पर हाल ही में आईवीआरआई रेफरल पॉलीक्लीनिक इज्जत नगर बरेली में रोटरी क्लब सहयोग से श्वानों व बिल्लियों का मुफ्त में रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन पर 50 से अधिक श्वानों को निशुल्क रेबीज टीके लगाए गए है।

8.'भारतीय भाषा उत्सव' कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?

(ए) वाराणसी

(बी) पटना

(सी) अहमदाबाद

(डी) लखनऊ

उत्तर:- (डी) लखनऊ -  भारतीय भाषाओं का जश्न मनाने के लिए 75 दिवसीय कार्यक्रम 'भारतीय भाषा उत्सव' उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार विजेता और विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह उत्सव आज से 11 दिसंबर तक चलेगा, जो प्रसिद्ध तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती भी है और इसे 'भारतीय भाषा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।

9. भारत ने किसके साथ 'संयुक्त क्षमता-निर्माण पहल' शुरू की है?

(ए) विश्व बैंक

(बी) आसियान

(सी) संयुक्त राष्ट्र

(डी) सार्क

उत्तर:-  (सी) संयुक्त राष्ट्र -  भारत और संयुक्त राष्ट्र ने "भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल" नामक एक संयुक्त क्षमता निर्माण पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य वैश्विक दक्षिण में भागीदार देशों के साथ भारत के विकास के अनुभवों को साझा करना है। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने हिस्सा लिया.  

10.  जीएसटी सहाय' इनवॉयस फाइनेंसिंग लोन प्लेटफॉर्म किसके द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

(ए) सेबी

(बी) सिडबी

(सी) नीति आयोग

(डी) भारतीय स्टेट बैंक

उत्तर:- (बी) सिडबी -  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को बढ़ाने के उद्देश्य से, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) एक ऐप-आधारित 'इनवॉइस फाइनेंसिंग' ऋण मंच 'जीएसटी सहाय' लॉन्च करने जा रहा है। रहा है। इसकी घोषणा सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक राहुल प्रियदर्शी ने एक ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम के दौरान की।

11. एशियाई खेल 2023 में महिला वुशु 60 किग्रा वर्ग में किस भारतीय ने रजत पदक जीता?

(ए) आंचल सिंह

(बी) मनु भाकर

(सी) रोशिमिना देवी

(डी) आकृति सिन्हा

उत्तर:- (सी) रोशिमिना देवी - एशियाई खेल 2023 में भारत की रोशिमिना देवी ने 60 किलोग्राम महिला वुशु वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल टीम (सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल) ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारत ने अब तक कुल 6 स्वर्ण पदक जीते हैं।  

12.  ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक क्या है?

(ए) 40वाँ

(बी) 51वाँ

(सी) 81वाँ

(डी) 82वाँ

उत्तर:-  (ए) 40वां -  विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 रैंकिंग में भारत 132 अर्थव्यवस्थाओं में से 40वें स्थान पर बना हुआ है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 2015 में 81वें स्थान से 2023 में 40वें स्थान पर आ गया है।

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...