आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –07 September-2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1. अक्टूबर 2023 से 40वां इंडियन ऑयल सुरजीत टूर्नामेंट होने जा रहा है, सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष कौन है?

(ए) सीमा सारंगल

(बी) विशेष सारंगल

(सी)  वरुण सारंगल

(डी) अमित सारंगल

Ans. विशेष सारंगल : भारत का प्रतिष्ठित 40वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का 40वां संस्करण 25 अक्टूबर 2023 से स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बुर्लटन पार्क में खेला जायेगा।

Q2. स्टडी ऑस्ट्रेलिया रोड शो का आयोजन सितम्बर में कहाँ पर होगा?

(ए) चेन्नई

(बी) मेरठ

(सी)  दिल्ली

(डी) गोवा

Ans. चेन्नई: ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग (ऑस्ट्रेड) 12 सितंबर 2023 को शहर में स्टडी ऑस्ट्रेलिया रोड शो का आयोजन कर रहा है।

Q3. किसे दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है?

(ए) प्रो. अशोक पांडेय

(बी) प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय

(सी)  प्रो. कुलदीप पांडेय

(डी) प्रो. सुरेश पांडेय

Ans. प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय को: प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय को दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र का निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Q4. उद्यमिता को बढ़ावा देने और मजबूत करने में उनके काम के लिए किसे ‘डॉ वी जी पटेल मेमोरियल अवार्ड -2023’ पुरष्कार से सम्मनित किया गया है?

(ए) सत्य प्रकाश

(बी) अजय यादव

(सी)  राम किशोर सिंह

(डी) सत्यजीत मजूमदार

Ans. सत्यजीत मजूमदार: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड लेबर स्टडीज के डीन, मुंबई प्रोफेसर सत्यजीत मजूमदार को उद्यमिता को बढ़ावा देने और साथ ही इसे मजबूत करने में उनके काम के लिए ‘एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनर, एजुकेटर और मेंटर के लिए डॉ वी जी पटेल मेमोरियल अवार्ड -2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Q5. जाम्बिया ने कोंकोला तांबा खान चलाने का स्वामित्व और प्रबंधन किस कंपनी को दिया?

(ए) हिंदुस्तान जिंक

(बी) वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड

(सी)  भारत एल्युमीनियम कंपनी

(डी) एचसीएल

Ans. वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड: अफ्रीकी देश जाम्बिया ने वहां कोंकोला तांबा खान (‘केसीएम’) का स्वामित्व और प्रबंधन अरबपति उद्यमी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को फिरसे वापस करने का फैसला लिया है।

Q6. वे शहर जो ‘अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन’ का मेजबान है.

(ए) भोपाल

(बी) ग्वालियर

(सी) मुंबई

(डी)  दिल्ली

Ans. ग्वालियर: नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में ‘International Aerospace Conference: Moving Towards Inclusive Global Value Chains’ आयोजित किया गया है।

Q7. किस देश की सेना ने मिनुटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हाल ही में किया है?

(ए) भारत

(बी) अमेरिकी

(सी) जापान

(डी)  चीन

Ans. अमेरिकी: अमेरिकी देश की सेना ने 6 सितम्बर 2023 को कैलिफोर्निया के वेंडरबर्ग स्पेस फोर्स बेस से मिनुटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.

Q8.  19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में किसे नामित किया गया है?

(ए) अमूल

(बी) पेटीएम

(सी) जियो

(डी) एयरटेल इंडिया

Ans. (ए) अमूल -   अमूल को चीन के हांगझू में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई खेल 2022 के लिए भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में नामित किया गया है। 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। 19वें एशियाई खेल 2022 में 40 खेलों में 482 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसका आयोजन पिछले साल ही होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

Q9. मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक का पदभार किसने संभाला है?

(ए) अजय शर्मा

(बी) अभिषेक सिन्हा

(सी) श्याम सुंदर गुप्ता

(डी) राजेंद्र अवस्थी

Ans. (सी) श्याम सुंदर गुप्ता -  श्याम सुंदर गुप्ता ने पुणे में मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक का पदभार संभाला है। उन्होंने श्री मुकुल जैन का स्थान लिया है, जो 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले, उन्होंने उत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सिस्टम) के रूप में कार्य किया है। वह भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1992 बैच के अधिकारी हैं।

Q10.देश का पहला सौर शहर कौन सा है?

(ए) सांची

(बी) वाराणसी

(सी) इंदौर

(डी) पुणे

Ans.(ए) सांची -  मध्य प्रदेश का 'सांची' शहर देश के पहले सौर शहर के रूप में स्थापित हो गया है, जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा, जो 2 लाख से अधिक वयस्क पेड़ों की क्षमता के बराबर है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक देश के हर राज्य में एक सोलर सिटी विकसित करने का लक्ष्य रखा है.

Q11.अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने किस भारतीय बैंक के साथ प्रायोजन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

(ए) भारतीय स्टेट बैंक

(बी) पंजाब नेशनल बैंक

(सी) यस बैंक

(डी) इंडसइंड बैंक

Ans. (डी) इंडसइंड बैंक -  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंडसइंड बैंक के साथ एक बहु-वर्षीय प्रायोजन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये डील 20-24 मिलियन डॉलर (करीब 160-200 करोड़ रुपए) में हुई है। इंडसइंड बैंक के साथ इस सौदे के अलावा, मास्टरकार्ड ने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए शीर्ष प्रायोजन के लिए कदम बढ़ाया है। इंडसइंड बैंक लिमिटेड की स्थापना अप्रैल 1994 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।

Q12. शिक्षक दिवस के अवसर पर कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(ए) 60

(बी) 65

(सी) 70

(डी) 75

Ans.(डी) 75 -  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। यह पुरस्कार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जुड़े 50 शिक्षकों को दिया गया. वहीं उच्च शिक्षा विभाग से 13 और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 12 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया. प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये नकद और एक रजत पदक दिया जाता है।

Q13. भारत का पहला UPI एटीएम किस भुगतान सेवा द्वारा लॉन्च किया गया है?

(ए) एयरटेल पेमेंट बैंक

(बी) हिताची भुगतान सेवाएँ

(सी) बजाज फाइनेंस

(डी)आदित्य बिड़ला कैपिटल

Ans. (बी) हिताची भुगतान सेवाएँ -  भारत का पहला UPI एटीएम हिताची लिमिटेड की सहायक कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज द्वारा लॉन्च किया गया है। इसे हिताची पेमेंट सर्विसेज ने एनपीसीआई के सहयोग से लॉन्च किया है। यूपीआई एटीएम कार्ड रहित नकदी निकासी की सुविधा प्रदान करते हैं जिसके लिए भौतिक डेबिट या क्रेडिट कार्ड ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है। UPI ऐप की मदद से यूजर्स अपने कई बैंक खातों से पैसे निकाल सकते हैं।

Q14.भारत की अध्यक्षता में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में कितने देशों को 'अतिथि देश' के रूप में आमंत्रित किया गया है?

(ए)7

(बी) 8

(सी) 9

(डी) 10

Ans. (सी) 9 -  हर साल G20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा गैर-G20 देशों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस बार भारत ने अपनी अध्यक्षता में 9 गैर-जी20 देशों को आमंत्रित किया है जिनमें बांग्लादेश, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, मॉरीशस, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर और स्पेन शामिल हैं। भारत की G20 अध्यक्षता का विषय पीएम मोदी की विदेश नीति के प्रमुख टेम्पलेट - "वसुधैव कुटुंबकम" या "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" के अनुरूप है। 20वां शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।   

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...