आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी –29 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

 

आज का करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – 29 August 2023– Current Affairs Questions And Answer

Q1. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में किस भला भेंक एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता है?

(ए)नीरज चोपड़ा

(बी) डीपी मनु

(सी) किशोर जेना

(डी) रोहित यादव

Ans. (ए) नीरज चोपड़ा - भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन हंगरी के बुडापेस्ट में किया गया था। नीरज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक से अधिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। उन्होंने यह पदक 88.17 मीटर के थ्रो के साथ जीता।

Q2. इसरो के पहले सौर खोज मिशन का नाम किया है?

(ए) अमर-एल1

(बी)आदित्य-एल1

(सी)सूर्य-एल1

(डी)चंद्रयान-एल1

Ans. आदित्य-एल1: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला सौर खोज मिशन आदित्य-एल1 का उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना है परन्तु इसरो के मुताबिक यह मिशन इसका अध्ययन करने के लिए परिपूर्ण नहीं है।

Q3. फॉर्मूला वन डच ग्रां प्री 2023 पुरस्कार किसने जीता?

(ए) सर्जियो पेरेज़

(बी) मैक्स वेरस्टैपेन

(सी) सेबेस्टियन वेट्टेल

(डी) फर्नांडो अलोंसो

Ans. (बी) मैक्स वेरस्टैपेन  - रेड बुल टीम के मैक्स वेरस्टैपेन ने लगातार तीसरे साल डच ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीत ली है। इसके साथ, वेरस्टैपेन ने सेबेस्टियन वेट्टेल के लगातार नौ F1 जीत के सर्वकालिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। यह दौड़ 27 अगस्त, 2023 को नीदरलैंड के ज़ैंडवूर्ट सर्किट में आयोजित की गई थी। वहीं, एस्टन मार्टिन टीम के फर्नांडो अलोंसो रेस में दूसरे स्थान पर रहे।    

Q4. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के खिलाड़ी किशोर जेना को 25 लाख का इनाम देने की घोषणा की, किशोर जेना किस खेल से सम्बन्ध रखते है?

(ए) भाला फेंक

(बी)कबड्डी

(सी)शूटिंग

(डी)क्रिकेट

Ans. भाला फेंक: किशोर जेना बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बने इसके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके 25 लाख का इनाम देने की घोषणा की है. इन्होने फाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया.

Q5. किस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है?

(ए) 22 अगस्त

(बी) 23 अगस्त

(सी) 24 अगस्त

(डी) 25 अगस्त

Ans.  (बी) 23 अगस्त -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर के बिंदु (सतह) को 'शिव शक्ति बिंदु' नाम दिया गया। 2019 में जिस प्वाइंट पर चंद्रयान-2 की हार्ड लैंडिंग हुई थी, उसे 'तिरंगा' प्वाइंट नाम दिया गया है.

Q6. भारत में 29 अगस्त को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया जाता है?

(ए) राष्ट्रीय गीत दिवस

(बी)राष्ट्रीय भाषा दिवस

(सी)राष्ट्रीय खेल दिवस

(डी)राष्ट्रीय स्पेस दिवस

Ans. राष्ट्रीय खेल दिवस: 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये।

Q7. भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू मैचों के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार किसने हासिल किए हैं?

(ए) मास्टर कार्ड

(बी) स्टार स्पोर्ट्स

(सी) आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

(डी) पेटीएम

Ans.  (सी) आईडीएफसी फर्स्ट बैंक -  आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी घरेलू मैचों के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार हासिल कर लिया है। इसके तहत बैंक को प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 4.2 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। बीसीसीआई ने कहा कि यह अनुबंध तीन साल की लंबी अवधि के लिए होगा जिसकी शुरुआत भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से होगी.   

Q8. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली महिला क्षेत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(ए) रीता चौहान

(बी) डॉ. सोनाली घोष

(सी) अदिति सिन्हा

(डी) प्रेमलता ठाकुर

Ans.  (बी) डॉ. सोनाली घोष -  काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली महिला फील्ड निदेशक के रूप में डॉ. सोनाली घोष को नियुक्त किया गया है। वह भारतीय वन सेवा अधिकारी फील्ड डायरेक्टर जतीन्द्र सरमा का स्थान लेंगी जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डॉ. सोनाली 01 सितंबर से अपना कार्यभार संभालेंगी। वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, वह 118 साल पुराने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने वाली पहली महिला होंगी।   

Q9. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2023 में किस भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता?

(ए) श्रीकांत किदांबी

(बी) लक्ष्य सेन

(सी) एचएस प्रेमालाप

(डी) पारुपल्ली कश्यप

Ans. (सी) एचएस प्रणय -  भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीता है। वह विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल मुकाबलों में पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनकी जीत पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत ने अब तक पुरुष एकल में एक रजत और 4 कांस्य जीते हैं।

Q10. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम स्पर्धा में किस देश ने नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया है?

(ए) भारत

(बी) चीन

(सी) जापान

(डी) बांग्लादेश

Ans. (ए) भारत -  भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और इस स्पर्धा के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वरियाथोडी और राजेश रमेश की भारतीय चौकड़ी इस स्पर्धा में यूएसए के बाद दूसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम ने 2 मिनट 59.05 सेकेंड में रेस पूरी की, इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान के नाम था.

Q11 . ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कितने फिट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज मंच का उद्घाटन किया?

(ए) 600 फीट

(बी)100 फीट

(सी)300 फीट

(डी)200 फीट

Ans. 100 फीट: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश राज्य के लोअर सियांग जिले के दीपा गांव में स्वतंत्रता सेनानियों और दीपा गांव के नायकों को सम्मानित करने के लिए और ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के समापन को चिह्नित करने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज मंच का उद्घाटन किया। 

Q12 . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 अगस्त 2023 को किस अभिनेता तथा नेता के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया?

(ए) एन.टी. अमितराव

(बी)एन.टी. रामाराव

(सी)एन.टी. सुरेश

(डी)एन.टी. कृष्णराव

Ans. एन.टी. रामाराव: श्री रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। और इनकी शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रपति ने स्मारक सिक्का जारी किया है.

Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...