
सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 12 जुलाई 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स और जी &के प्रश्न उत्तर
1. विश्व कप 2019 के फाइनल में किस राष्ट्र ने क्वालीफाई किया है?
a) इंग्लैंड और न्यू जीलैंड
b) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड
c) भारत और इंग्लैंड
d)न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: इंग्लैंड और न्यू ज़ीलैंड -विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड और न्यू ज़ीलैंड राष्ट्र ने क्वालीफाई किया है।
2. हाल ही में फीफा अंडर 17 विश्व कप 2019 का उद्घाटन कहां हुआ है ?
कनाडा
ब्राजील
जापान
ऑस्ट्रेलिया
उत्तर ब्राजील - ब्रासीलिया (गामा) में स्थित एस्टाडियो बेजेरो 26 अक्टूबर को फीफा अंडर -17 विश्व कप के उद्घाटन मैच की मेजबानी करके फुटबॉल में इतिहास बनाएगा।
3. हाल ही में प्रसार भारती ने अनुसंधान सहयोग के लिए किसके साथ समझौता किया है?
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी मद्रास
आईआईटी कानपुर
आईटी लखनऊ
उत्तर आईटी कानपुर -प्रसार भारती और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने नई दिल्ली में नई उभरती प्रौद्योगिकियों और प्रसारण से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
4. ट्रांसजेंडर व्यक्ति विधेयक 2019 को प्रस्तुत करने के प्रस्ताव हाल ही में किसने मंजूरी दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. निति आयोग
घ. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
उत्तर: घ. केन्द्रीय मंत्रिमंडल – केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में ट्रांसजेंडर व्यक्ति विधेयक 2019 को प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह विधेयक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए एक कार्य प्रणाली उपलब्ध कराता है।
5. हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल ड्रोम का उद्घाटन किया है?
जापान
यूक्रेन
मैक्सिको।
जर्मनी
उत्तर यूक्रेन - यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े गतिशील धातु निर्मित गुंबद का उद्घाटन किया है जिसमें कुख्यात चेरनोबिल संयंत्र में नष्ट हो चुके रिएक्टर हैं।
6. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
बीएस भुल्लर
.अरुण कुमार
.श्रीपति सिंह
.शमिता सभरवाल
उत्तर : अरुण कुमार - अरुण कुमार को 9 जुलाई को विमानन नियामक महानिदेशालय (DGCA) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
7. हाल ही में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी कौन बने?\
विराट कोहली
महेंद्र सिंह धोनी
रोहित शर्मा
सुनील छेत्री
उत्तर महेंद्र सिंह धोनी- एमएस धोनी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) में 350-मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। यह रिकॉर्ड स्थापित करने वाले पहले खिलाड़ी भारतीय सचिन तेंदुलकर थे।
8. हाल ही में केविन केयर ने किसे अपना ब्रांड अंबेस्टर घोषित किया है?
दीपिका पादुकोण
सोनाक्षी सिन्हा
कैटरीना कैफ
करिश्मा कपूर
उत्तर - सोनाक्षी सिन्हा - केविनकेयर ने बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा को अपने सबसे बड़े शैम्पू ब्रांड, CHIK का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। वेंकटेश विजयराघवन समूह के निदेशक और सीईओ हैं - पर्सनल केयर और अलायंस।
9. हाल ही में ऑपरेशन थर्स्ट किस ने लांच किया है?
नीति आयोग
WHO
RPF
CRPF
उत्तर RPF - . रेलवे परिसर में अनधिकृत PDW (पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर) के खतरे को रोकने के लिए ऑपरेशन थर्स्ट नाम से एक देश व्यापी अभियान शुरू किया गया।
10. निम्नलिखित में से किस राज्य ने जुलाई 2019 में किसान कल्याण कोष की घोषणा की है?
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
मध्य प्रदेश
हिमाचल प्रदेश
उत्तर मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश में ₹1000 के कृषक कल्याण कोष का गठन किया जाएगा तथा इसका इस्तेमाल किसानों को उनके उत्पादों का सही भाव दिलाने में किया जाएगा।
11. जुलाई 2019 में भारत सरकार ने किस उत्पाद शुल्क को माफ कर दिया है?
परमाणु सयंत्रो के लिए आयातित उत्पादों से
इलेक्ट्रिक वाहनो के इंजन से
मेक इन इंडिया के आने वाले उत्पादों से
दिन घर निर्माण के पदों से
उत्तर परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों से - हाल ही में केंद्र सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर बुनियादी सीमा शुल्क माफ कर दिया है।
12. निम्नलिखित में से कौन अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गई है?
रेनू पाल
हरीप्रिया गौतम
अनीता सिंह
ईशा कंठ
उत्तर - ईशा कंठ - ईशा कंठ उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गई है।
13. फोर्ब्स के द्वारा जारी की गयी दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में कौन सा एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी टॉप-50 में शामिल है?
क. सलमान खान
ख. शाहरुख खान
ग. अक्षय कुमार
घ. रणवीर सिंह
उत्तर: ग. अक्षय कुमार – फोर्ब्स के द्वारा जारी की गयी दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट में भारत के अक्षय कुमार एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी टॉप-50 में शामिल है. उन्हें इस लिस्ट में 33वा स्थान मिला है. अभिनेता सलमान खान इस सूची से बाहर हो गए हैं।
14. प्रसिद्ध साउथ के फिल्म अभिनेता _______ का हाल ही में निधन हो गया है?
क. अमित पुरोहित
ख. संजय वर्मा
ग. उपदेश शंकर
घ. विजय शर्मा
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अमित पुरोहित – प्रसिद्ध साउथ के फिल्म अमित पुरोहित का हाल ही में निधन हो गया है. अमित पुरोहित तेलुगू फिल्म ‘सम्मोहनम’ में नजर आए थे और वे इस फिल्म में लीड रोल में थे।
15. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने किस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के घोषणा की है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. यस बैंक
ग. केनरा बैंक
घ. एक्सिस बैंक
उत्तर: घ. एक्सिस बैंक – भारत की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने हाल ही में एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के घोषणा की है. इस नए क्रेडिट कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा।