सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 07 जून 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स & प्रश्नोतरी

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 07  जून 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स & प्रश्नोतरी




1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राजीव कुमार को फिर से उपाध्यक्ष बनाते हुए किसके पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है?
क. खेल मंत्रालय
ख. रेल मंत्रालय
ग. निति आयोग
घ. इनमे से कोई नहीं
 उत्तर: ग. निति आयोग – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राजीव कुमार को फिर से उपाध्यक्ष बनाते हुए निति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है. जबकि गृहमंत्री अमित शाह पदेन सदस्य रहेंगे। 

2.  निम्नलिखित में से किस स्थान पर भगवान् श्री राम की 221 मीटर ऊँची प्रतिमा लगाई जाएगी?
आयोध्या में 
काशी में 
मथुरा में 
गोरखपुर में 
उत्तर - आयोध्या में - आयोध्या में भगवान् श्री राम की 221 मीटर ऊँची प्रतिमा लगाई जाएगी, इस प्रतिमा को सरयू नदी के किनारे आयोध्या में लगाया जायेगा। 
3. हाल ही में जारी दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति में आर.बी.आई ने रेपो दर को घटाकर कितन प्रतिशत कर दिया है ? 
5.50%
6.0%
5.75%
6.90%
उत्तर - 5.75% - भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2019-20 की अपनी दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 6.0 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत कर दिया है। 

4.  प्रमिला जयपाल किस देश की संसद की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गयी है?
क. अमेरिकी संसद
ख. जापानी संसद
ग. ऑस्ट्रेलियाई संसद
घ. भारतीय संसद

उत्तर: क. अमेरिकी संसद – प्रमिला जयपाल हाल ही में अमेरिकी संसद की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गयी है. वे वाशिंगटन डीसी में एक डेमोक्रेट हैं. वे पहली बार 2016 में चुनकर आई थीं। 

 5. रोजगार और कौशल विकास पर नव नियुक्त कैबिनेट समिति की अध्यक्षता कौन करता है?
प्रीति राम नाथ कोविंद 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  
फिनेंस मंत्री निर्मला सीतारमण 
 रेल मंत्री पीयूष गोयल  
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - सरकार ने 5 जून को रोजगार और कौशल विकास पर 10 सदस्यीय कैबिनेट समिति का गठन किया। समिति दो कैबिनेट समितियों में से एक है जो आर्थिक विकास को बढ़ाने और बेरोजगारी से निपटने के लिए स्थापित की जाती है।

6. हाल ही में कौन 600 पारी में विकेटकीप्रिंग करने वाला इकलौते विकेटकीपर बन गया है?
क. रिषभ पंत
ख. महेंद्र सिंह धोनी
ग. मार्क बाउचर
घ. मोईन अली

उत्तर: ख. महेंद्र सिंह धोनी – भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी 600 पारी में विकेटकीप्रिंग करने वाले इकलौते विकेटकीपर बन गया है. उन्होंने वर्ल्ड कप के पहले मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर के 596 पारी में विकेटकीप्रिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

7. पूर्णिमा साहनी मोहंती को संचार का नया निदेशक नियुक्त किया है।
 माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
 गूगल इंडिया
 फेसबुक इंडिया
 सैमसंग इंडिया

उत्तर -  माइक्रोसॉफ्ट इंडिया - माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने पूर्णिमा साहनी मोहंती को संचार का नया निदेशक नियुक्त किया है। 

08. महिन्द्रा एक्सयूवी 300 को पीछे छोड़कर कौन सी एसयूवी दूसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है?
क. ह्यूंदै वेन्यू
ख. विटारा ब्रेजा
ग. टाटा नेक्सन
घ. ह्यूंदै क्रिएटा

उत्तर: क. ह्यूंदै वेन्यू – हाल ही में लांच की गयी ह्यूंदै वेन्यू महिन्द्रा एक्सयूवी300 को पीछे छोड़कर दूसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है. वहीं पहले नंबर पर अभी मारुति विटारा ब्रेजा का कब्जा है।  

09. अजीम प्रेमजी हाल ही में किस कंपनी के एग्जिक्युटिव चेयरमैन के पद से रिटायरमेंट की घोषणा की है?
क. रिलायंस इंडस्ट्रीज
ख. टीसीएस
ग. विप्रो
घ. गूगल

उत्तर: ग. विप्रो – देश के सबसे बड़े दानवीर अजीम प्रेमजी ने हाल ही में विप्रो कंपनी के एग्जिक्युटिव चेयरमैन के पद से रिटायरमेंट की घोषणा की है. उनकी जगह उनके बेटे रिशद प्रेमजी अब एग्जिक्युटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

10.  हाल ही में किस राज्य में भारतीय सेना और  भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा एक अभ्यास, खड़ग प्रहार,नामक प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया?
पंजाब 
केरल 
ओडिशा 
गुजरात 
उतर - पंजाब - भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा एक अभ्यास, खड़ग प्रहार, संयुक्त रूप से पंजाब मं किया गया 

11.निम्न में से किस राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया है?
पंजाब 
केरल 
ओडिशा 
उत्तराखंड 
उत्तर उत्तराखंड -उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया है। वह 59 वर्ष के थे। 

12. किस देश की सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों को 5 साल की जेल की सजा का प्रावधान रखा है?
क. भारत सरकार
ख. फ्रांस सरकार
ग. श्री लंका सरकार
घ. ऑस्ट्रेलिया सरकार

उत्तर: ग. श्री लंका सरकार – श्री लंका सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों को 5 साल की जेल की सजा और 10 लाख श्रीलंकाई रुपए (करीब 3.92 लाख भारतीय रु.) का जुर्माने के प्रावधान रखा है.
  
13. हाल ही में थाईलैंड के नए प्रधान मंत्री कौन बने? 
नायब बुकेले 
प्रयुत चान ओ चा 
पीटर मुथारिका 
जेम्स मारपे 
उत्तर - प्रयुत चान ओ चा - थाईलैंड सांसदों ने हाल ही में प्रयुत चान ओ चा को प्रधानमंत्री चुना है. उन्होंने 2014 में हुए तख्तापलट का नेतृत्व किया था और उसके बाद से वह देश के पहले असैन्य प्रधानमंत्री हैं.

14.  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने किसे हाल ही में कार्यकारी न्याय मंत्री के तौर नियुक्त किया है?
क. आमिर ओहाना
ख. शमीना बेंजामिन
ग. शमीर ओहाना
घ. सुनीप लिकुड

उत्तर: क. आमिर ओहाना – इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में आमिर ओहाना को कार्यकारी न्याय मंत्री के तौर नियुक्त किया है वे पहले ऐसे मंत्री है जिन्होंने खुद के समलैंगिक होने की बात खुल कर स्वीकारी है.

15. हाल ही में किस देश ने जहाज से पहली बार राकेट लांच किया? 
अमेरिका 
जापान 
चीन 
रूस 
उत्तर - चीन - चीन ने 5 जून 2019 को पहली बार समुद्र से एक अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किया।

16. भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु सेना के बीच एक मेगा वायु अभ्यास है जो जुलाई में आयोजित किया जाएगा उसका नाम क्या है
 कोप इंडिया
 गगन  शक्ति
 गरुड़
 आयरन फिस्ट

उत्तर: गरुड़ -भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु सेना ने फ्रांस में 1 जुलाई से शुरू होने वाले दो सप्ताह के मेगा हवाई अभ्यास गरुड़ को अंजाम देने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य-से-सैन्य संबंधों को बढ़ावा देना है।

17. फोर्ब्स पत्रिका ने किस महिला संगीतकार को दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार का नाम दिया है?

रिहाना
क्रिसिना पेरी
टेलर स्विफ्ट
माइली साइरस

उत्तर: रिहाना-फोर्ब्स पत्रिका ने रिहाना को दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार के रूप में नामित किया है। रिहाना के फेंटी ब्यूटी ब्रांड के व्यावसायिक प्रयासों ने आधिकारिक तौर पर उन्हें दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बनाया है।

18. हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफलता पूर्वक परिक्षण कहाँ से किया गया है?
केरल 
चांदीपुर,ओडिशा 
उत्तराखंड 
पंजाब 
उत्तर - चांदीपुर,ओडिशा - चांदीपुर,ओडिशा में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफलता पूर्वक परिक्षण कहाँ से किया गया है।  

19. निम्न में से किस कंपनी ने कलर डिस्प्ले वाला अपना पहला फिटनेस बैंड 11 जून को लांच करने की घोषणा की है?
क. माइक्रोसॉफ्ट
ख. एप्पल
ग. श्याओमी
घ. पनासोनिक

उत्तर: ग. श्याओमी – चीन की श्याओमी ने कलर डिस्प्ले वाला अपना पहला फिटनेस बैंड 11 जून को चीन में लांच करने की घोषणा की है. श्याओमी के मिजिया (Mijia) ब्रांड ने विबो पर पोस्ट के जरिए नए फिटनेस बैड की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। 

20. किस देश ने पहली आर्कटिक ट्रेन सेवा शुरू की है?

 ग्रीनलैंड
 यूनाइटेड किंगडम
 रूस
 आइसलैंड
उत्तर : रूस - रूस देश ने पहली आर्कटिक ट्रेन सेवा शुरू की है
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...