सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 13 मार्च (बुधवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2019 1. रक्षा अनुसंधान एवं रक्षा संगठन (डीआरडीओ) ने पोखरण रेंज से गाइडेड पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारतीय उद्योग परिसंघ और एक्जिम बैंक के सहयोग से भारत-अफ्रीका के बीच परियोजना साझेदारी पर सीआईआई-एक्जिम बैंक का 14वां सम्मेलन 17 से 19 मार्च, 2019 तक नई दिल्ली में आयोजित करेगा।
3. नागेश ठाकुर को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
4. संयुक्त अरब अमीरात ने एक दीर्घकालिक वीजा की घोषणा की है जो पेशेवरों, उद्यमियों और अत्यधिक प्रतिभाशाली छात्रों को 10 वर्ष तक राज्य में रहने की अनुमति देता है।
5. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2014-18 में प्रमुख हथियारों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक हैं।
6. यूनिवर्सिट ऑफ़ पीस ने सैन जोस में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी की डिग्री से सम्मानित किया।
7. AAHAR का 34 वां संस्करण - अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला - 12 मार्च 2019 को नई दिल्ली में शुरू हुआ।
8. एडमिरल सुनील लांबा, PVSM AVSM ADC चेयरमैन COSC और चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ 12 मार्च से 15 मार्च 2019 तक ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर हैं।
9. इटली के फ्रांसेको मोलिनारी ने बे हिल में एक अंतर्राष्ट्रीय लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया।
10. तीन बार की विश्व चैंपियन अमेरिकी साइकिल चालक केली कैटलिन का हाल ही में निधन हो गया। वह 23 वर्ष की थी।