सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 12 मार्च (मंगलवार ) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स1. 17 वीं लोकसभा के चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक देश भर में 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
2. विदेश सचिव विजय गोखले ने 11 मार्च 2019 को अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की, जिस दौरान वो ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे।
3. चीन की लियू होंग, 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा को चार घंटे से कम समय में पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी।
4. उत्तराखंड केमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून के निकट झाझरा में ‘साइंस सिटी’ का शिलान्यास किया। यह देश की पांचवीं साइंस सिटी है ।
5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मलयाली अभिनेता मोहनलाल, पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर, अकाली दल के नेता सुखदेव ढींढसा और पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोंपरांत) सहित 47 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा।
6. भारत और कोस्टा रिका ने 7 मार्च से 9 मार्च 2019 तक उपराष्ट्रपति की मध्य अमेरिका राष्ट्र की यात्रा के दौरान दो दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
7. कविंदर सिंह बिष्ट (56 किग्रा) ने 10 मार्च 2019 को फिनलैंड के हेलसिंकी में 38 वें GeeBee बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
8. फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने 10 मार्च 2019 को मोहम्मद शतायह को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
9. कांग्रेस के पूर्व सांसद सुन्दरलाल तिवारी का निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।
10. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मंत्री वी जे थंकप्पन का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।