सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 23 फरवरी (शनिवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20191. ईरान ने 22 फरवरी 2019 को खाड़ी और हिन्द महासागर के विशाल क्षेत्र में तीन दिवसीय वार्षिक नेवी ड्रिल, वेलायत -97 का शुभारंभ किया।
2. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने 21 फरवरी, 2019 को अपने पुरुष एआई न्यूज प्रेजेंटर्स के साथ दुनिया की पहली महिला एआई न्यूज एंकर का अनावरण किया।
3. न्यायमूर्ति उमा नाथ सिंह ने 22 फरवरी, 2019 को नागालैंड के पहले लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।
4. सुप्रीम कोर्ट ने लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोड़गे को BCCI की प्रशासकों की समिति (CoA) का तीसरा सदस्य नियुक्त किया।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी, 2019 को सियोल में भारत कोरिया स्टार्टअप हब का शुभारंभ किया।
6. भारत और श्रीलंका ने 21 फरवरी, 2019 को भारत से 25 करोड़ श्रीलंका रूपये के अनुदान के माध्यम से जाफना में आईसीटी इन्क्यूबेटर हेतु एक व्यापार केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 फरवरी 2019 को 4 अध्यादेशों की घोषणा की।
8. अटल टिंकरिंग लैब्स के लिए एटीएल ड्रोन मॉड्यूल: गेट, सेट, गो को बेंगलुरु में जारी एयरो इण्डिया 2019 में लॉन्च किया गया।
9. सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कम्पनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 21 फरवरी 2019 को एयरो इण्डिया 2019 में अपने नए उत्पाद, एटमॉस्फेरिक वॉटर जेनरेटर (AWG) का अनावरण किया।
10. ISSF (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन), वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत 21 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली में हुई।
11. निकहत जरीन और मीना कुमारी देवी बुल्गरिया के सोफिया में स्ट्रान्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं।
12. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या (Raj Kumar Barjatya) का निधन गुरुवार की सुबह मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ।