
1. 13 वें अंतर्राष्ट्रीय तेल एवं गैस सम्मेलन और प्रदर्शनी PETROTECH-2019 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक किया जाएगा।
2. जनवरी 2019 में GST की उगाही ने एक लाख करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
3. केंद्रीय अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी, 2019 को अंतरिम बजट 2019-20 पेश किया।
4. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 1 फरवरी, 2019 को अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि 2019 में राजकोषीय घाटा GDP का 3.4 प्रतिशत होगा।
5. सरकार ने 1 फरवरी, 2019 को गायों के उत्पादन और उत्पादकता के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग स्थापित करने की घोषणा की।
6. राजीव नयन चौबे ने 1 फरवरी, 2019 को संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
7. रेलवे को अंतरिम बजट 2019-20 में रु.64,587 करोड़ आवंटित किए गए है।
8. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (I/C) एस. के. गंगवार ने दिल्ली में नरेला स्थित ESIC AYUSH अस्पताल के OPD का उद्धाटन किया।
9. लेफ्टिनेंट जनरल, राजीव चोपड़ा ने 31 जनवरी, 2019 को NCC (DGNCC) के महानिदेशक पद को संभाला।
10. भारतीय कप्तान मिताली राज 1 फरवरी, 2019 को 200 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी।