
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।
2. केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने 28 फरवरी 2019 को 2022 तक भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के एक हिस्से के रूप में एक गाना लॉन्च किया।
3. नासा ने $42 मिलियन के मिशन, एटमॉस्फेरिक वेव्स एक्सपेरिमेंट का चयन किया है, जो वैज्ञानिकों को हमारे ग्रह के चारों और विशाल अंतरिक्ष की मौसम प्रणाली को समझने में मदद करेगा।
4. भारत के पहले सेमीकंडक्टर चिप का अनावरण सेमीकंडक्टर कम्पनी, SIGNALCHIP ने नई दिल्ली में 4G/LTE और 5G NR मोडम के लिए किया।
5. सूक्ष्म वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं वन धन के मूल्य वर्धन संघटक 28 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था।
6. नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी को फिर से चार वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
7. एलिस्टेयर कुक को न्यूईयर ऑनर लिस्ट में नाइटहुड की उपाधि से नवाजा गया है।
8. सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने आईएसएसएफ विश्व कप 2019 के 10 मिटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।