
1. भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने गुरुवार देर रात दुनिया के सबसे हल्के उपग्रह - कलाम-सैट वीटू को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है।
2. भारत का निर्वाचन आयोग (ECI) 24 जनवरी 2019 को दिल्ली में चुनावों को समावेशी और सुलभ बनाने पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ।
3. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने 24 जनवरी 2019 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नए नौसेना एयर बेस आईएनएस कोहासा का कमीशन किया गया।
4. स्वीडिश एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी SAAB ने 23 जनवरी 2019 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
5. यस बैंक ने 24 जनवरी 2019 को रवनीत गिल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (सीईओ और एमडी) नियुक्त किया।
6. 23 जनवरी 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और कुवैत के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू ) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी।
7. पीयूष गोयल को अरुण जेटली की अस्वस्थता के दौरान वित्त मंत्री और कॉपोरेट मामलों के अल्पकालीन मंत्री के लिए नामित किया गया है।
8. लांस नायक नजीर अहमद वानी को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
➤ वह एक आतंकी था लेकिन बाद में 2004 में भारतीय सेना में शामिल हो गए।
➤ नवंबर 2018 में एक आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन दौरान वह मारे गए थे। उन्हें सेना पदक से भी सम्मनित किया गया था।
➤ अशोक चक्र युद्ध के मैदान में दूर वीरता, साहसी कर्यों या आत्म-बलिदान के लिए शान्ति के समय का सबसे ऊँचा सैन्य पदक है।