सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 10 जनवरी (गुरुवार) 2019 की नवीनतम करंट अफेयर्स 20191. इसराइल के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री गोनेन सेगेव को ईरान के लिए जासूसी करने के मामले में 11 साल जेल की सज़ा सुनाई जाएगी। इसराइल के न्याय मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
2. 8 जनवरी 2019 को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया, जो भारत में डिजिटल भुगतान में वृद्धि की दिशा में काम करेगी।
➤ इस समिति की अध्यक्षता नंदन नीलेकणी करेंगे।
➤ यह हर तीन महीने में RBI को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
3. विश्व बैंक की वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट (GEP) 9 जनवरी 2019 को जारी की गई ।
➤ इस रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की GPD के 7.5 % से बढ़ने की उम्मीद है।
4. वरिष्ठ राजनियक संजीव अरोड़ा को 1 फरवरी 2019 से विदेश मंत्रालय (MEA) में दूतावास, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
➤ वह भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी है।
➤ वर्तमान में, वह लेबनान में भारत के राजदूत हैं।
5. नॉर्वे की प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।
➤ दोनों देशों ने भारत-नॉर्वे महासागर वार्ता पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
6. 9 जनवरी 2019 को, पुणे में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स के दूसरे संस्करण का उद्धाटन किया गया।
7. 9 जनवरी 2019 को, को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की कि USA क्रिकेट उसका 105 वा सदस्य बन गया है।
➤ USA क्रिकेट ICC संविधान के अनुसार 93 वा एसोसिएट सदस्य बन गया है।
8. अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (CAF) ने घोषणा की है कि मिस्र 2019 अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस की मेजबानी करेगा।
➤ मिस्र पांचवी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
➤ मिस्र टूर्नामेंट के दौरान पांच अलग-अलग शहरों में आठ स्टेडियमों का उपयोग करेगा: - अलेक्जेंड्रिया, इस्माइलिया, पोर्ट सईद, स्वेज और राजधानी काहिरा।
9. 8 जनवरी 2019 को, लोकसभा ने 124 वा संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2019 पारित किया है।
10. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2019 को महराष्ट्र के सोलापुर में चार-लेन के NH-211 (नए NH-52) के सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद खंड का उद्धाटन किया।