सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 31 दिसम्बर (शनिवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 31 दिसम्बर (शनिवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018



 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बच्चों और किशोरों के साथ यौन शोषण के अपराधियों को सज़ा-ए-मौत देने से संबंधित संशोधन को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। 

➤प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की इस बैठक में पॉक्सो एक्ट, 2012 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

➤अपराधियों को सख्त सज़ा देने के लिए पॉक्सो क़ानून 2012 की धारा 4, 5, 6, 9, 14, 15 और 42 में संशोधन किया गया है। 

➤बच्चों और किशोरों को यौन अपराधों से बचाने के लिए 2012 में पॉक्सो क़ानून बनाया गया था. इसमें 18 वर्ष से कम आयु के किशोर और बच्चों के ख़िलाफ़ यौन अपराध के दोषी को कड़ी सज़ा का प्रावधान किया गया था। 

2. अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला चौथा देश बनेगा भारत, प्रोजेक्ट में रूस और फ्रांस करेंगे भारत की मदद -

➤कैप्सूल का टेस्ट सफल इसरो ने पिछले दिना एक क्रू एस्केप मॉड्युल यानी कैप्सुल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसे अंतरिक्ष यात्री अपने साथ ले जा सकेंगे।

➤10 टेस्ट से गुजरेंगे व्योमनॉट्स गगनयान के लिए भी इसरो एक व्योमनॉट्स का कम से कम 10 टेस्ट लेगा।

➤यह मिशन 2022 तक पूरा होगा इस अभियान में रूस और फ्रांस भारत के मददगार होंगे। अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। 

➤पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी स्पीच में गगनयान प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने कहा कि था यह मिशन 2022 तक पूरा होगा।

➤इससे पहले 1984 में रूसी मानव मिशन के तहत पहली बार भारतीय वैज्ञानिक राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे।

3. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर, ओडिशा में 26 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।

4. चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुनगुरू को उनके आदर्श प्रशासन के लिये 'चैंपियन ऑफ चेंज' पुरस्कार से नवाजा गया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने उन्हें यह सम्मान दिया। 

5. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव को एशिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एजेए) द्वारा 2018 के लिए एशियन ऑफ द ईयर नामित किया गया है। 

6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग के साथ व्यापक वार्ता के बाद उनकी 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 4,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। 

7. सीए कटप्पा ने भारत के मुख्य मुक्केबाजी कोच के रूप में पदभार संभाला हैं। 

8.आलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड बनाया। 

9. 16वीं मुंबई मैराथन का आयोजन 20 जनवरी 2019 को किया जाएगा। 

10. पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैयद अली रज़ा आबिदी का निधन हो गया। वह 46 वर्ष के थे। 
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...