सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 22 दिसंबर (शनिवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 22 दिसंबर (शनिवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018



1.डॉ. कृष्णामूर्ति सुब्रमण्यम को देश का मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया है। 

➤ भिलाई के बाद आईआईएम कोलकाता और शिकागो यूनिवर्सिटी जैसे उच्च संस्थानों से शिक्षित कृष्णामूर्ति इन दिनों हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ़ बिजनेस में प्रोफेसर थे। 

➤भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम राजन शिकागो में उनके गुरू रहे हैं।

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर 2018 को पैरादीप हैदराबाद पाइपलाइन उत्पाद परियोजना (PHPL) की नींव रखेंगे। 

 ➤ PHPL का निर्माण भारतीय तेल निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। 

3. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 22 से 24 दिसम्बर 2018 तक भारत - चीन फिल्म महोत्सव आयोजित कर रहा है। 

4. 21 दिसंबर 2018 को नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य (SDG) भारत सूचकांक : बेसलाइन रिपोर्ट 2018 जारी की गई। 

5. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज WV रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया। 

 ➤ वह रमन कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांति रंगस्वामी की एड - हॉक समिति द्वारा की गई तीन सिफारिशों में से एक थे। 

 ➤ उन्होंने 11 टेस्ट और 27 अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

➤ वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में बल्लेबाजी सलाहकार हैं। 

6. 20 दिसंबर 2018 को, लोकसभा ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक पारित किया जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 प्रतिस्थापित करेगा। 

7. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रदेश के समग्र विकास में उनके योगदान के लिए स्कॉच चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया जायेगा।

8.उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल अजित कुमार पी ने पोर्ट ब्लेयर में लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी का पांचवां जहाज आईएन एलसीयू एल-55 को नौसेना में 
शामिल किया।

9. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ ग्लोबल एविएशन समिट के लिए जीएएस 2019 ऐप लॉन्च किया हैं।
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...