सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 14 दिसंबर (शुक्रवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 14  दिसंबर (शुक्रवार) 2018 की नवीनतम करंट अफेयर्स 2018


1.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  नई  दिल्ली में सुश्री अरुणिमा सिन्हा को उनके माउन्ट विनसन, अंटार्कटिक अभियान के लिए तिरंगा सौंपा।

➤सुश्री अरुणिमा सिन्हा माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली दिव्यांग महिला हैं। 

2. कांग्रेस पार्टी ने MP इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। 

➤ वह सेवामुक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह लेंगे। 

➤ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनने के लिए भोपाल में कांग्रेस विधायिका दल (CLP) की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। 

3. तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव ने दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

 ➤ TRS नेताओं ने श्री राव को पार्टी विधानमंडल के नेता के रूप  चुनने के लिए राज्यपाल ई.एस.एल.  नरसिम्हन को एक पत्र भी प्रस्तुत किया। 

4. मिजोरम में श्री जोरमथंगा की अध्यक्षता में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की नई सरकार 15 दिसंबर को शपथ लेगी। 

➤राज्यपाल कुमानमान राजशेखरन और जोरमथंगा के नेतृत्व में MNF पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच एजवाल में राजभवन में एक बैठक में यह फैसल लिया गया। 

➤ 40 सीटों वाली विधानसभा में, MNF ने 26 सीटों पर जीत हासिल की है। 

5. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 19 दिसंबर 2018 को श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह GSAT -74 लॉन्च करेगा। 

➤GSAT -74 इसरो द्वारा निर्मित 35 वा भारतीय संचार उपग्रह है। 

6.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबले पर्थ में खेला जा रहा है. टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है

➤भारत ने पहला टेस्ट जीता था और चार मैचों की सिरीज़ में 1-0 से आगे है। 

7.नेपाल में दो हज़ार, पांच सौ और दो सौ रुपए के नए भारतीय नोटों को अवैध घोषित कर दिया गया है. ये नोट भारत में 2016 में हुई नोटबंदी के बाद लाए गए थे। 

➤8 नवंबर 2016 की शाम को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का एलान किया था. इसके लगभग दो साल बाद नेपाल में नोटबंदी के बाद आए नए नोटों को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। 
Previous
Next Post »

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े - Read important one liner questions and answers in today's general knowledge.

आज के सामान्य ज्ञान में महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नोत्तर पढ़े प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्त...